फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : श्रावस्ती में राज्यपाल ने वितरित की आंगनबाड़ी संसाधन किट

भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 26 Mar 2025 05:40 PM IST

यूपी के श्रावस्ती में प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर जिला पंचायत कार्यालय से सटे मैदान में तीन दिवसीय मेले का आयोजन हो रहा है। मेले के दूसरे दिन बुधवार को आंगनबाड़ी संसाधन किट वितरित की गई। इसमें राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लाभार्थियों को डेमो चेक, किट आदि प्रदान किया। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र के नन्हें-मुन्नें बच्चों ने प्रस्तुति दी। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने आठ सालों से विभिन्न माध्यमों से प्रदेश को विकसित एवं स्वस्थ प्रदेश बनाने का प्रयास कर रही है। प्रदेश एक ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर है। मेरठ एवं औरैया की घटना पर दुख भी जताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कैंसर के मरीजों की संख्या अधिक है। इसे रोकने के लिए जरूरी है कि नौ से 14 साल तक की बेटियों को एचपीवी वैक्सीन लगाई जाए। इसके लिए उन्होंने परिवार, समाज व जनप्रतिनिधियों से आगे आने के लिए प्रेरित किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें