श्रावस्ती में सिरसिया पुलिस ने मंगलवार को थाना क्षेत्र के सिरसिया बाजार में ईद, रामनवमी व अलविदा की नमाज को लेकर रैपिड एक्शन फोर्स के साथ फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान सिरसिया थाना प्रभारी राजकुमार सरोज व आरएएफ के सहायक कमांडेंट राजेन्द्र सिंह ने कस्बे वासियों से त्यौहार पर अमन चमन बनाए रखने तथा असामाजिक तत्त्वों की सूचना पुलिस को देने की अपील की। इस दौरान लोगों को सुरक्षा का अहसास भी दिलाया।