श्रावस्ती में डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने फूहड़ गीतों पर नृत्य तथा अश्लील डांस प्रतिबंधित किया है। इसके बावजूद कार्तिक पूर्णिमा मेले में फूहड़ गीतों पर डांस का वीडियो हो रहा वायरल। वायरल वीडियो हरिहरपुर रानी के लखराव मेले का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है।