फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली में पृथ्वी दिवस पर वाद विवाद प्रतियोगिता में छात्रों ने किया प्रतिभाग

डिंपल सिरोही Updated Tue, 22 Apr 2025 01:49 PM IST

शामली जनपद के गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव गढ़ी अब्दुल्ला खां में स्थित भारत इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को पृथ्वी दिवस धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय में पृथ्वी दिवस के संदर्भ में वाद विवाद प्रतियोगिता रखी गई ,जिसमें कक्षा 10 से चारू दीक्षित, महजबी नमरा अंसारी और कक्षा 12 से सिद्रा खान, उन्नति सैनी ,रिया राणा आदि बच्चों ने वाद विवाद प्रतियोगिता में भाग लिया और बहुत सुंदर प्रस्तुति प्रस्तुत की। इसके अलावा पृथ्वी दिवस पर चार्ट प्रतियोगिता रखी गई। जिसमें उज्जवल सैनी और अंश ने बहुत सुंदर मॉडल बनाया और प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय में स्कूल प्रधानाचार्य विपिन शर्मा ने छात्र-छात्राओं के साथ स्कूल प्रांगण में पौधरोपण भी कराया गया।विद्यालय की शिक्षिका अक्षिता चौहान ने बच्चों को पृथ्वी दिवस के बारे में अवगत कराया। विद्यालय के प्रधानाचार्य विपिन शर्मा ने बच्चों को पृथ्वी को प्रदूषण से बचाने का संदेश दिया, और अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं एक्टिविटी इंचार्ज हिमांशी स्वामी कोऑर्डिनेटर विनीत कौशिक,बालिका अनुशासन इंचार्ज नीलम चौधरी ,जीनत अमान, ज्योति शर्मा ,प्रदीप राणा ,अश्वनी भारद्वाज, सविता शर्मा, मोहित कुमार, राजेंद्र सिंह ,बीना शर्मा, दुष्यंत सिंह उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें