गढ़ी पुख्ता कस्बे में शुक्रवार को विद्युत बिल सुधार मेगा कैंप का आयोजन किया गया। इसमें उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनी गईं और मौके पर ही समाधान किया गया। एक्सईएन सौरभ पाठक और उपखंड अधिकारी अनुराग सक्सेना ने बताया कि अब तक 9 उपभोक्ता शिविर में पहुंचे, जिनसे कुल 35,000 रुपये की वसूली की गई है।