फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: प्रभु खाटू श्याम के भजनों पर झूम उठे श्रद्धालु, कीर्तन का किया गया आयोजन

डिंपल सिरोही Updated Wed, 06 Aug 2025 04:25 PM IST

शामली के ऊन-कस्बे में जन उत्थान सेवा समिति द्वारा चतुर्थ स्थापना दिवस पर खाटू श्याम जी के संकीर्तन का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें गायक कलाकारों ने विभिन्न भजनों के सुनाकर बाबा की महिमा का गुणगान किया। भव्य कीर्तन में संगीतमय भजनों पर भक्त झूम उठे। भक्तों ने श्याम प्रभु खाटू वालो के दर्शन कर मन्नत मांगी। कस्बे में जन उत्थान सेवा समिति की ओर से मंगलवार रात मे बाजार में पुरानी पुलिस चौकी में भव्य कीर्तन का आयोजन किया गया। कीर्तन में मधुर भजन का सिलसिला शुरू हो गया। जिसमें नरेश वर्मा, बबलू गोयल, विनोद आदि गायक कलाकारों ने अपनी मधुर आवाज में प्रभु खाटू श्याम के सुंदर भजन आ जा हरे के सहारे, मै परमानेंट हो गया बाबा का सर्वेन्ट हो गया,कीर्तन की है रात आज थाणो आनो है,आ गया मैं दुनिया दारी सारी बाबा छोड़ के लेने आ जा खाटू वाले रिंगस के उस मोड़ पे,बम भोले बम भोले बोल बम बम एक से बढ़कर भजन गाए। भजनों पर पंडाल में बैठे भक्तजन खाटू श्याम की भक्ति में सराबोर हो झूमने को मजबूर हो गये। इस दौरान गायकों से एक से बढ़कर एक भजनों पर शानदार प्रस्तुति दी तो पड़ाल में मानों आस्था की बयार बह चली। प्रसाद वितरण के बाद कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समिति द्वारा पुरानी पुलिस चौकी में श्री खाटू श्याम धर्मशाला बनाने की घोषणा की जिसका वहां उपस्थित सभी भक्तों ने पूर्ण रूप से समर्थन किया।इस दौरान सुखपाल शर्मा,सुशील गर्ग,सुभाष, धर्मवीर,अशोक चौधरी, सतेंद्र चिकारा, कृष्णपाल,नरेंद्र शर्मा, सुशील सिंघल,प्रदीप कर्णवाल,अजय,विनोद आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें