जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटको की निर्मम हत्या से लोगों में भारी रोष है जगह-जगह लोग प्रदर्शन कर सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।कस्बा ऊन में कस्बावासियों द्वारा रात को कस्बे के तिरंगा चौक पर कैंडल लगाकर पर्यटकों की निर्मम हत्या पर गहरा रोष व्यक्त किया गया तथा पाकिस्तान विरोधी नारे लगाते हुए सरकार से आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई उसके बाद मृतको को श्रद्धांजलि देते हुए 2 मिनट का मोन रखा गया।इस दौरान मास्टर जगमेर शर्मा, दीपक सभासद, वीरेन्द्र शर्मा, संदीप धीमान,ङा सुरेन्द्र,रवी शर्मा, ङा लोकिन्द्र अंकुश, राजन,अमित सभासद आशु पंडित आदि मौजूद रहे।