फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: दिनदहाड़े साले की शादी में आए फर्नीचर कारीगर की गला रेतकर हत्या, सवा लाख रुपये का नोटों का हार और बाइक लूटी

डिंपल सिरोही Updated Thu, 07 Aug 2025 10:04 PM IST

शामली जनपद एक शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब साले की शादी में शामिल होने आए हरियाणा के एक फर्नीचर कारीगर की दिनदहाड़े गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना कैराना क्षेत्र के खुरगान गांव की है, जहां शाहनवाज (28), निवासी जहाराखेड़ी (थाना गन्नौर, जिला सोनीपत, हरियाणा) अपनी पत्नी मैफरीन के साथ बाइक से सवा लाख रुपये के नोटों का हार लेकर दूल्हे के लिए खुरगान जा रहा था। बृहस्पतिवार सुबह करीब 9:15 बजे, जैसे ही शाहनवाज बेरी के बाग के पास पहुंचा, दो बाइकों पर सवार पांच से छह बदमाशों ने उसे लाठी मारकर बाइक से गिराया और उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में शाहनवाज की गर्दन रेत दी गई और सीने पर भी तीन वार किए गए। इसके बाद आरोपी नोटों से भरा हार और बाइक लूटकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने शाहनवाज को मृत घोषित कर दिया। इस सनसनीखेज हत्या ने शादी वाले घर को शोकाकुल माहौल में बदल दिया। मृतक शाहनवाज हरियाणा में फर्नीचर का काम करता था और चार भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की गंभीरता को देखते हुए बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है। अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें