आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में सहारनपुर मार्ग सिथत अंबा बिहार के निकट डेयरी संचालक ने आत्महत्या कर ली। उसने पेड़ पर रस्सी से फांसी लगाने की कोशिश की, लेकिन रस्सी टूट गई। शव के पास सल्फास की गोली व पानी की बोतल मिली है, जिससे माना जा रहा है कि उसने जहर भी खाया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।