फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: बोलेरो बाइक से टकराकर पलटी, दो दोस्तों की मौत, तीन घायल, 12वीं के छात्र थे दोनों

Pratyush Sharma Updated Mon, 02 Mar 2026 11:47 PM IST

शामली। कांधला के शामली-दिल्ली हाईवे पर एलम बाईपास के पास सोमवार शाम करीब 7:30 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसके बाद बुलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में बाइक सवार बागपत जनपद के असारा गांव निवासी दो दोस्त और कक्षा 12वीं के छात्र मोइन और मोइन खान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। असारा निवासी साहुल ने बताया कि सोमवार की शाम वह अपने दो दोस्तों के साथ कांधला से कपड़ों की खरीदारी कर बाइक से गांव लौट रहा था। जैसे ही वे एलम बाईपास के पास पहुंचे, एलम की ओर से तेज गति से आ रही बोलेरो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में असारा निवासी 25 वर्षीय मोइन पुत्र अब्बास और 27 वर्षीय मोइन खान पुत्र लुकमान की मौके पर ही मौत हो गई। साहुल घायल हो गया। तीनों असारा के इंटर कॉलेज में कक्षा 12वीं के छात्र थे और इन दिनों परीक्षा दे रहे थे। उधर, टक्कर के बाद बोलेरो सड़क किनारे पलट गई, जिससे उसमें सवार एलम निवासी प्रदीप पुत्र शशांक (नाला) और बालेंद्र पुत्र विकास (विकास नगर एलम) घायल हो गए। सभी घायलों को कांधला सीएचसी में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसे में कार और बाइक दोनों क्षतिग्रस्त हो गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें