फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: आशुतोष ब्रह्मचारी को फिर मिली जान से मारने की धमकी, रोते हुए वीडियो हो रहा वायरल

Pratyush Sharma Updated Mon, 02 Mar 2026 12:12 AM IST

शामली। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने वाले कांधला के आशुतोष ब्रहमचारी ने जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए सुरक्षा की मांग की है। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आशुतोष ब्रह्मचारी ने आरोप लगाया है कि उनके खिलाफ सार्वजनिक मंच से 21 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। कथित घोषणा के अनुसार, जो कोई उनकी नाक काटे या उन्हें गंभीर शारीरिक क्षति पहुंचाए, उसे यह राशि दी जाएगी। आशुतोष ब्रहमचारी का रोते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह कह रहे हैं कि उनकी सुनवाई नहीं हो पा रही है। यही कारण है वह सुरक्षा नहीं मिलने के कारण हर बार कोर्ट में पेश नहीं हो पाते, उनके वकील ही कोर्ट में जाते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें