शाहजहांपुर के चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भारद्वाजी मुन्नूगंज फाटक के पास सोमवार रात डीजे बजाने को लेकर हंगामा हो गया। आरोप है कि मकान में किराये पर रहने वाले पुलिसकर्मियों ने गाली-गलौज की। उसके बाद पुलिसकर्मियों ने घर में घुसकर मारपीट की। विवाद के बाद रात में भारी पुलिस बल पहुंचा। मामले में थाने में तहरीर दी गई है।