यूपी बोर्ड की परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बुधवार से शुरू हो जाएगा। इसे लेकर तैयारी शुरू हो गई है। शाहजहांपुर में इस बार छह स्कूलों में मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं । मंगलवार सुबह राजकीय इंटर कॉलेज में परीक्षकों को मूल्यांकन के नियम बताए गए। जिला विद्यालय निरीक्षक हरिवंश कुमार ने बताया कि बुधवार से पूरी सुरक्षा के बीच कॉपी जांची जाएगी। किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश नहीं होगा। परीक्षक मोबाइल फोन लेकर भी नहीं जा सकेंगे।