फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: विरोध के बाद बैकफुट पर आया शिक्षा विभाग, शिक्षकों ने स्थगित किया धरना

मुकेश कुमार Updated Wed, 21 Jan 2026 06:21 PM IST

शाहजहांपुर में संयुक्त शिक्षक संघर्ष समिति के आंदोलन के बाद बेसिक शिक्षा विभाग बैकफुट पर आ गया। बुधवार को बीएसए ने धरनास्थल पर आकर ददरौल विधायक अरविंद सिंह की उपस्थिति में दो फरवरी तक समायोजन को लेकर यथास्थिति बनाए रखने का आश्वासन दिया। इसके बाद शिक्षकों ने धरना समाप्त कर दिया गया। जिले के 271 शिक्षकों का समायोजन व तबादला होने पर विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी विरोध पर उतर आए थे। बीएसए कार्यालय पर धरना देने के बाद मंगलवार से तीन ब्लॉकों के शिक्षक धरने पर बैठे। सूची निरस्त नहीं करेन पर शाम में वार्ता विफल होने पर शिक्षकों ने क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अंकुर त्रिपाठी, यूटा जिलाध्यक्ष विनीत गंगवार समेत कई शिक्षकों ने धरने पर रात गुजारी। शिक्षकों के विरोध के बाद बुधवार को शिक्षा विभाग बैकफुट पर आ गया। शाम चार बजे ददरौल विधायक अरविंद सिंह की उपस्थिति में बीएसए से संयुक्त शिक्षक संघर्ष समिति के पदाधिकारियों की वार्ता हुई। बीएसए दिव्या गुप्ता ने अनशन स्थल पर आकर दो फरवरी तक जिले में हुए समायोजन स्थगित किया। शिक्षकों के अनुसार, जो लोग कार्यभार ग्रहण कर चुके हैं। वे पुनः अपने मूल विद्यालय में आएंगे और जब भी समायोजन होगा तो न्याय पंचायत पर समायोजन से प्रारंभ होकर पहले ब्लॉक के ब्लॉक में किए जाएंगे। उसके बाद निकटवर्ती विकासखंड में समायोजन किया जाएगा। समायोजन अभी निरस्त नहीं किया जा सकता है। क्योंकि समायोजन पर उच्च न्यायालय में दायर की गई है। इसकी सुनवाई न्यायालय में चल रही है। इसके बाद शिक्षकों ने धरना स्थगित कर दिया। शिक्षक नेताओं ने चेतावनी दी कि नियम के अनुसार दूसरी सूची जारी नहीं होने पर दोबारा से धरने पर बैठेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें