शाहजहांपुर में मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में पीटी का प्रदर्शन करने वाले उच्च प्राथमिक विद्यालय शाहबाजनगर के छात्र-छात्राओं का बीएसए ने अपने कार्यालय में बुलाकर उत्साहवर्धन किया। इस दौरान बच्चों ने पीटी का प्रदर्शन किया। बीएसए ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं को पीटी सिखाने के लिए निर्देश दिए। 19 से 21 दिसंबर के मध्य पीलीभीत में हुई मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय शाहबाजनगर के बच्चों ने शानदार पीटी का प्रदर्शन कर प्रथम स्थान पाया है। बृहस्पतिवार को बीएसए दिव्या गुप्ता ने छात्रों को अपने कार्यालय में बुलाया और जिले के अलग-अलग विकासखंडों से बैठक में प्रतिभाग करने आई कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की वार्डन के सामने पीटी का प्रदर्शन कराया।