फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: सरकारी स्कूल में छात्रों और उनकी मांओं ने दौड़ में दिखाया दम, जीते पुरस्कार

Mukesh Kumar Updated Wed, 25 Mar 2026 05:36 PM IST

शाहजहांपुर के भावलखेड़ा ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय अटसलिया में बुधवार को नवारंभ उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसमें बच्चों से नियमित स्कूल आने के साथ ही अभिभावकों से बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ बीएसए दिव्या गुप्ता व बीईओ विनय मिश्रा ने किया। अतिथियों ने बच्चों व शिक्षिकाओं के साथ गुब्बारे उड़ाकर नवीन नामांकन का संदेश दिया। इस बीच बच्चों की माताओं के बीच दौड़ कराई गई। इसमें विद्या प्रथम, उपासना द्वितीय, अनीता तृतीय और ईश्वरवती चौथे स्थान पर रहीं। बालकों की दौड़ में मयंक सबसे तेज दौड़े। कृष्णा द्वितीय, दिव्यांशु तृतीय रहे। बालिका वर्ग में अंशू प्रथम, सोनाक्षी द्वितीय व रिया तृतीय रहीं। बीएसए ने बच्चों को पुरस्कृत किया। आंगनबाड़ी के नवीन नामांकित बच्चों को स्लेट मग देने के साथ ही माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में स्काउट-गाइड ने सांस्कृतिक कार्यक्रम कर धूम मचाई। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका निकहत परवीन ने आभार जताया। इस मौके पर मीरा सिंह, समा तरन्नुम, वर्षा मिश्रा, नम्रता मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें