फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में शिक्षामित्रों ने की मानदेय बढ़ाने की मांग, जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन

मुकेश कुमार Updated Fri, 25 Jul 2025 04:37 PM IST

शाहजहांपुर में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ ने दूसरे राज्यों की तरह प्रदेश में शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाए जाने की मांग को लेकर शुक्रवार को जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को दिया गया। दोपहर तीन बजे जिलाध्यक्ष रामपूत पाल के नेतृत्व में शिक्षामित्र गांधी भवन में एकत्रित हुए। यहां से विभिन्न मार्गों से होते हुए कलक्ट्रेट की ओर कूच किया। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को दिए ज्ञापन में बताया कि महंगाई के दौर में दस हजार रुपये 11 महीने मानदेय के रूप में दिए जाते हैं। इससे परिवार का खर्च चलाना मुश्किल है। राजस्थान, उत्तराखंड, हरियाणा व बिहार राज्य की तरह शिक्षामित्रों के मानदेय में वृद्धि करने, मूल विद्यालय से वंचित शिक्षामित्रों को समायोजित करने, महिला शिक्षामित्रों को विवाह के बाद उनकी ससुराल के जनपद में समायोजित करने, शिक्षामित्रों को ईपीएफ योजना में शामिल करने समेत कई मांगों को उठाया। ज्ञापन देने वालों में जिला महामंत्री विपिन मिश्रा, वेद वर्मा, श्याम लाल यादव, राजीव यादव, मिथलेश यादव, मुकेश कुमार, जितेंद्र दीक्षित, जगरूप बाबू, रुचि सिंह आदि शामिल रहीं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें