फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर हत्याकांड... पृथ्वीराज ने जागकर काटी पूरी रात, आंखों के सामने घूमता रहा खौफनाक मंजर

मुकेश कुमार Updated Sat, 29 Mar 2025 10:59 AM IST

शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र के गांव मानपुर चचरी में शुक्रवार को भी लोगों का आना-जाना लगा रहा। पृथ्वीराज ने पूरी रात जागते हुए काट दी। सुबह गांव के कई लोग उनके लिए चाय-नाश्ता लेकर पहुंचे, लेकिन उन्होंने चाय नहीं पी। वह बार-बार कमरे में जाते। बच्चों के कपड़ों व सामान को देख रोने लगते तो कभी बाहर निकलकर पाकड़ के पेड़ के नीचे बैठ जाते। उनकी इस हालत को देख पूरा गांव उन्हें संभालने में जुटा रहा। वहीं, बच्चों की मां क्रांति को अंतिम संस्कार के बाद ही उनके भाई और मां घर लिए गए हैं। रोजा थाना क्षेत्र के मानपुर चचरी गांव में बुधवार देर रात 36 वर्षीय राजीव ने अपनी 13 वर्षीय बड़ी बेटी स्मृति, नौ वर्षीय क्रीर्ति, सात वर्षीय प्रगति और पांच वर्षीय बेटे ऋषभ की धारदार हथियार से गता रेत हत्या कर दी। इसके बाद खुद कमरे में फंदे से लटकर अपनी जान दे दी थी। गांव में जिस किसी ने इस दर्दनाक घटना के बारे में देखा सुना वह अपने आंसुओं को रोक नहीं पाया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें