शाहजहांपुर में धनतेरस पर मंगलवार को बाजार में भारी भीड़ उमड़ी। वाहनों के आवागमन की वजह से बाजार में जाम की स्थिति भी रही। शहर के बहादुरगंज में दुकानदारों द्वारा सड़क पर सामान रखने की वजह से जाम की समस्या ज्यादा रही। लोगों को जाम के बीच में निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी तरह से सदर बाजार और चौक क्षेत्र में भी लोगों को बाजार में खरीदारी के दौरान जाम की समस्या से जूझना पड़ा। हालांकि यातायात पुलिस द्वारा बाजार में वाहनों के प्रवेश को रोकने के लिए बैरिकेडिंग लगाई है। इसके बावजूद बाजार में वाहनों की आवाजाही जारी रही।