शाहजहांपुर के रोजा में जम्मूका दोराहा के पास तीन दुकानों को सोमवार रात चोरों ने निशाना बनाया। सराफा व्यापारी ओमप्रकाश की दुकान का का शटर तोड़कर चोर अंदर घुसे और 20 हजार रुपये, छह लाख के जेवर चोरी कर लिए। उनके पड़ोस में ही दिनेश गुप्ता की दुकान का शटर तोड़कर चोर घुस गए। दिनेश गुप्ता पीछे के मकान में ही सो रहे थे। शोर होने पर चोर भाग गए। वहीं रियाज अहमद की रेता बजरी की दुकान से पांच हजार रुपये की चोरी हुई है। सुबह होने पर चोरी की जानकारी हुई। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।