फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में टायर फटने से वैन पलटी, यूपी बोर्ड की परीक्षा देने जा रहे चार छात्रों की मौत, छह घायल

मुकेश कुमार Updated Tue, 27 Feb 2024 10:15 AM IST

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। थाना कांट क्षेत्र के जरावन गांव के पास सुबह करीब सात बजे यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे छात्रों से भरी वैन टायर फटने से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में पलट गई। हादसे में छात्रा मोहिनी (16), अनुराग (14), प्रतिष्ठा (15) और अनुरूप की मौत हो गईं। जबकि ज्योति, अवनीश, विपिन, मोहन गुप्ता, रविकांत और ध्रुव घायल हो गए। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। गांव बरेंडा के छात्र-छात्राएं कांट के श्री द्वारिका प्रसाद महर्षि उत्तर माध्यमिक विद्यालय में पढ़ते थे। उनका सेंटर जैतीपुर के लटूरी लाल इंटर कॉलेज में गया था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें