फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में रोडवेज बस अड्डे पर चालक-परिचालकों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

मुकेश कुमार Updated Sun, 01 Dec 2024 04:42 PM IST

शाहजहांपुर में रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से रविवार को रोडवेज बस अड्डे पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें चालक और परिचालकों के स्वास्थ्य की जांच की गई। विश्व एड्स दिवस पर लगे शिविर का शुभारंभ एसीएमओ डॉ.मनोज मिश्रा, डिप्टी सीएमओ डॉ.मोहम्मद आसिफ और एआरएम आरपी सिंह ने किया। उन्होंने एड्स से सुरक्षित रहने को लेकर हस्ताक्षर भी किए। इसके बाद चालकों और परिचालकों के स्वास्थ्य की जांच की गई। उन्होंने परिवार नियोजन के साधनों के बारे में बताया गया। सोसायटी के सचिव डॉ.विजय जौहरी ने कहा कि लोगों को एड्स से बचाव को परिवार नियोजन के साधनों का प्रयोग करना चाहिए। कार्यक्रम में राकेश पांडेय, विनोद मिश्रा, सुरेश राठौर आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें