फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पीआरडी जवानों ने परेड कर दी सलामी, उत्कृष्ट कार्य करने वाले हुए सम्मानित

मुकेश कुमार Updated Thu, 11 Dec 2025 04:44 PM IST

शाहजहांपुर में युवा कल्याण व प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से 77वां पीआरडी स्थापना दिवस समारोह का आयोजन रोजा के आईटीआई मैदान पर हुआ। इसमें प्रांतीय रक्षक दल के कार्यों पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ददरौल विधायक अरविंद सिंह को पीआरडी जवानों ने परेड कर सलामी दी। विधायक ने कहा कि प्रांतीय रक्षक दल विभिन्न कार्यों में अपनी महती भूमिका निभाता है। कानून व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने, अपराध की रोकथाम, अपराधियों को न्यायालय में पेश करने, यातायात प्रबंधन और आम नागरिकों को सुरक्षा देने में अहम भूमिका निभाते हैं। परेड का संचालन कमांडर सोनू कुमार ने किया। टोली कमांडर हिमांशु, सुमन, सौरभ और सीमा देवी रहे। जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के अधिकारी व क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारियों ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रांतीय रक्षक दल के जवानों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम प्रभारी सतेंद्र कुमार ने कहा कि आने वाले समय में प्रांतीय रक्षक दल का स्थापना दिवस इससे भी बेहतर ढंग से मनाया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें