शाहजहांपुर के स्वामी धर्मानंद सरस्वती इंटर कॉलेज में एनसीसी कैडेट व अन्य छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए बुधवार को विशेष विद्यार्थी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को योग के आसनों का अभ्यास कराया गया। योगाचार्य डॉ.अखंड प्रताप शर्मा उर्फ रानू परमार्थी ने यौगिक जॉगिंग व्यायाम, सूर्य नमस्कार व युवाओं के लिए भारतीय व्यायाम कराए गए। उन्होंने कहा कि जीवन को संयम व अनुशासन के साथ जीने का नाम ही योग है। इसके अंतर्गत हमारा आहार विहार दिनचर्या आदि शामिल हैं। बोले, वर्तमान में बच्चों व वयस्कों में बढ़ रही बीमारियों का कारण फास्ट फूड, कोल्ड ड्रिंक आदि का सेवन करना है। थोड़ा संयम बरत लें तो भविष्य में होने वाली बीमारियों से बच सकते हैं। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अमीर सिंह, डॉ.प्रेमचंद शर्मा, रामनयन वर्मा, डॉ.नीलम शाक्य, मोहम्मद कमर, राजाराम, कमलेश कुमार,आशाराम, डॉ. श्वेता सिंह आदि मौजूद रहे।