फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: शाहजहांपुर में आंधी से बिजली व्यवस्था ध्वस्त, पूरी रात अंधेरे में रहे लोग

Mukesh Kumar Updated Tue, 26 May 2026 04:55 PM IST

शाहजहांपुर में सोमवार देर रात आई तेज आंधी और बारिश ने बिजली व्यवस्था को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। तेज हवा के चलते शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर पेड़ टूटकर बिजली लाइनों पर गिर गए, जिससे कई खंभे भी क्षतिग्रस्त हो गए और आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली गुल होने से लोगों को पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। गर्मी और मच्छरों के कारण लोगों की नींद भी प्रभावित हुई और वे रातभर परेशान रहे। शहर में सुबह तक कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में हालात ज्यादा खराब रहे। ग्रामीण इलाकों में कई जगह पेड़ गिरने से बिजली के खंभे टूट गए, जिससे दोपहर तक भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। बिजली विभाग की टीमें देर रात से ही फॉल्ट ठीक करने में जुटी रहीं, लेकिन नुकसान अधिक होने के कारण बहाली कार्य में समय लगा। बिजली निगम के अधिकारियों ने भी अपने फोन स्विच ऑफ कर लिए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें