शाहजहांपुर में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) रविवार को कड़ी सुरक्षा में कराई गई। सात केंद्रों पर अभ्यर्थियों को चेकिंग के बाद प्रवेश दिया गया। सुरक्षा की दृष्टि से केंद्रों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। नीट के लिए दोपहर साढ़े 12 बजे से ही अभ्यर्थियों को केंद्र में प्रवेश देना शुरू कर दिया था। इस्लामिया इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, जीएफ कॉलेज, स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज आदि में अभ्यर्थियों की लाइन लगवाकर उनकी तलाशी ली गई। मेटल डिटेक्टर से तलाशी लेने के बाद प्रवेश दिया गया। सीओ सीओ सदर देवव्रत वाजपेयी और सीओ सदर शुभम वर्मा ने केंद्रों पर अपनी निगरानी में अभ्यर्थियों को प्रवेश दिलाया।