शाहजहांपुर में अग्निशमन सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में मॉकड्रिल के जरिये आग से बचाव की जानकारी दी गई। एफएसओ ने अग्निकांड के समय संयम और सतर्कता बरतने पर जोर दिया। बुधवार को राजकीय पॉलीटेक्निक कांट रोड समेत कई स्कूलों में अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एफएसओ डॉ.बीएन पटेल ने सिलिंडर में आग से बचाव की जानकारी दी। एफएसओ ने बताया कि आग लगने पर संयम और सतर्कता से नियंत्रण पाया जा सकता है। उन्होंने शिक्षकों व छात्र-छात्राओं से अग्निशमन यंत्र का प्रयोग कर आग बुझाने के बारे में बताया। एफएसओ ने कहा कि आग लगने पर दमकल यूनिट को सटीक जानकारी दें, जिससे टीम मौके पर पहुंच सके।