फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने पर परिजनों ने लगाया जाम, दो घंटे तक हंगामा

मुकेश कुमार Updated Wed, 30 Apr 2025 05:06 PM IST

शाहजहांपुर में गोलीकांड में घायल युवक की मौत के बाद हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित परिजनों ने बुधवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे बरेली मोड़ से राजघाट चौकी जाने वाले मार्ग पर जाम लगा दिया। परिजनों ने मुख्य आरोपी का घर गिराए जाने और आरोपियों के एनकाउंटर करने की मांग की। मांगें न माने जाने तक शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। पुलिस के समझाने पर परिजन शांत हुए। इसके बाद करीब ढाई बजे जाम खुल सका। बता दें कि सोमवार की रात चौक कोतवाली क्षेत्र के अजीजगंज मोहल्ले में हिस्ट्रीशीटर शेरू ने तीन सगे भाइयों कमलेश, अखिलेश और जितेंद्र को तमंचे से गोली मार दी थी। गंभीर रूप से घायल कमलेश की लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई थी। मामले में नामजद आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें