शाहजहांपुर के सिंधौली थाना क्षेत्र में उल्लिया गांव निवासी दिनेश को बहनोई के भाई ने तमंचे से गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने बताया कि वह सोमवार की सुबह अपने चाचा के घर के दरवाजे पर बैठा हुआ था। तभी आरसी मिशन थाना क्षेत्र के कनेंग गांव का रहने वाला उसके बहनोई का भाई विभनपाल उर्फ नन्हें वहां बाइक से आया और बाइक रोककर उस पर तमंचे से गोली चला दी। गोली उसके बायें पैर में लगी। वारदात के बाद आरोपी वहां से बाइक से भाग गया।