शाहजहांपुर में एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार सोमवार को यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में कॉलेज टॉप करने वाली छात्रा आकांक्षा के घर पहुंच गए। उन्होंने छात्रा और उनके माता-पिता को सम्मानित किया। छात्रा ने आईएएस अधिकारी बनने की इच्छा जताई तो एडीएम ने गुरुमंत्र भी दिया। कहा कि प्रतिदिन सात-आठ घंटे की पढ़ाई अभी से करें। एक दिन जरूर मंजिल मिल जाएगी।