शाहजहांपुर के जिला कारागार में बंदियों के कौशल विकास प्रशिक्षण व अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए बने बहुउद्देशीय हॉल, वॉल पेटिंग का वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने शुभारंभ किया। वित्त मंत्री ने वॉल पेटिंग में काकोरी कांड के अमर नायकों के भित्ती चित्र का अनावरण किया गया। उन्होंने ओपन जिम का उद्घाटन भी किया। मंत्री ने कहा कि सरकार की नीति के तहत जेल को सुधारगृह के रूप में परिवर्तित कर दिया है। दीवार पर बने चित्रों को देखकर बोले कि यहां बंदियों की कला सुधार की तरफ बढ़ते कदम को दर्शाती है। उन्होंने डीएम क्रिटिकल गैप्स फंड से निर्मित बहुउद्देशीय हॉल का उद्घाटन किया। मंत्री ने जिम में लगी मशीनों को स्वयं चलाकर देखा। महिला बंदियों ने स्वागत गीत पेश किया। सुदामा प्रसाद विद्यालय की बालिकाओं ने देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मंथन नाट्य अकादमी के कलाकारों ने प्रणाम काकोरी नाटक का मंचन किया गया। बुलंदशहर से आए समाजसेवी राहुल शर्मा की ओर से बंदियों को स्लीपर व पायजामा, शर्ट आदि भेंट की गई। स्वयंसेवी संगठन इंडिया विजन फाउंडेशन की ओर से सामग्री का वितरण किया।