फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पार्टनरशिप और प्राइवेटाइजेशन के फर्क को समझिए, आम जन को दिक्कत न हो- डीएम

रोहित सिंह Updated Sat, 07 Dec 2024 06:29 PM IST

संतकबीरनगर। निजीकरण के विरोध में विद्युत कर्मियों की प्रस्तावित हड़ताल को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कलक्ट्रेट सभागार में बैठक कर हड़ताल पर रोक लगा दी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि शब्दों का खास ख्याल रखने की जरूरत है। शब्दों के बहकावे में अक्सर लोग गलत के भागीदार बन जाते हैं। बिजली निगम के निजीकरण को लेकर उन्होंने बताया कि पार्टनरशिप और प्राइवेटाइजेशन के फर्क को समझने की जरूरत है। कहा, अगले छह माह तक किसी तरह की हड़ताल नहीं कर सकते है। उन्होंने बताया कि कलक्ट्रेट में कंट्रोल रुम स्थापित कर दिया गया है, जिसकी मानिटरिंग एडीएम जय प्रकाश करेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर हाल में विद्युत आपूर्ति सुचारु रूप से संचालित रहना चाहिए। किसी अफवाह या भ्रम की वजह से आमजन को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें