खलीलाबाद शहर के आजाद चौक पर चार माह से सड़क पर गिट्टी डालकर छोड़ दिया गया था। जिससे उड़ रही धूल से राहगीर और दुकानदार परेशान थे। इसके साथ ही आए दिन इस पर जाम की समस्या उत्पन्न हो रही थी। नगर पालिका प्रशासन ने बृहस्पतिवार की रात को सड़क बनाने का कार्य कराया। जिससे लोगों को राहत मिली है।