जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद में चल रहे तीन दिवसीय जिला स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में 400 मीटर की दौड़ में नेहा और राजेश अव्वल रहे। इसी तरह से कबड्डी में मेंहदावल की टीम विजेता रही। जिला व्यायाम शिक्षक इंद्रेश पांडेय ने बताया कि लंबी कूद में संजना, खो-खो में बघौली की टीम विजेता रही।