शहर की पटरियों पर दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को लेकर प्रशासन ने अभियान शुरू किया है। इस दौरान मेंहदावल बाईपास चौराहे से लेकर आजाद चौक तक सड़क की दोनों पटरियों पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया। कुछ लोगाें ने खुद ही अतिक्रमण हटा लिया। एसडीएम सदर शैलेश दूबे, सीओ अजीत कुमार और ईओ नगर पालिका परिषद खलीलाबाद अवधेश कुमार के नेतृत्व में नगर पालिका कर्मियों ने मेंहदावल बाईपास से आजाद चौक तक दोनों पटरियों पर ठेला और अन्य माध्यम से किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटवाया गया। इसके साथ ही चेतावनी दी गई कि दुबारा अतिक्रमण मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।