गोरखपुर में मेगा ब्लॉक के चलते कई ट्रेने निरस्त थी और कई के रूट बदल गए थे। लेकिन अब यातायात व्यवस्था पटरी पर आ गई है। 23 अप्रैल के बाद से अब तक ट्रेनों का संचालन बंद था। जिसकी वजह से यात्री परेशान थे। अब यातायात व्यवस्था शुरू होने से यात्रियों की परेशानी दूर हो गई। मंगलवार को इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो गया। इसके साथ ही पैसेंजर ट्रेने भी चलने लगी है।