बुधवार को विधान सभा घेराव के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडेय की मौत के बाद अंतिम संस्कार में गोरखपुर जा रहे प्रदेश अध्यक्ष अजय राय एवं प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह को कोतवाली पुलिस ने मगहर पुल के पास रोक दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के दौरान ही प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय की गाड़ी में बैठकर वापस हुए पुलिस को चकमा देते हुए पटना पुल के रास्ते सहजनवां होते हुए दिवंगत प्रभात पांडेय को अंतिम बिदाई दी। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय, उपाध्यक्ष अरुण पांडेय, अमित सिंह बिट्टू, मोइन अंसारी, रमेश चौधरी, गुड्डू उपाध्याय, जय प्रकाश पांडेय, दुर्गेश पाठक, रवि शर्मा, विजय गुप्ता, संजय चौरसिया, जमुना प्रसाद आदि मौजूद रहे।