सर्पदंश होने वाले नुकसान और बचाव पर सीएमओ कार्यालय में एक कार्यशाला का आयोजन हुआ। सीएमओ डॉ रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि सर्पदंश का अगर कोई मरीज आता है तो उसका कैसे उपचार किया जाना है, यह हर मेडिकल अफसर को जानना बेहद जरूरी है। प्राथमिक उपचार ही उसका बचाव है। इस दौरान समस्त सीएचसी पीएचसी के अधीक्षक मौजूद रहे।