सीएमओ के साथ मारने की धमकी देने के मामले में नाराज स्वास्थ्य कर्मी बृहस्पतिवार को सीएमओ कार्यालय पर इकट्ठा हुए और हड़ताल की रणनीति तैयार कर रहे थे कि सीएमओ डॉ रामानुज कन्नौजिया ने उन्हे किसी भी तरह का हड़ताल न करने का निर्देश दिया। सीएमओ ने कहा कि इस मामले में सरकार कार्रवाई कर रही है। जल्द ही धमकी देने वालों पर केस दर्ज होगा। इसके लिए उच्चाधिकारियों से आश्वासन मिला। ऐसे में अभी हड़ताल परजाने की कोई जरूरत नहीं है। इससे आम लोगों को दिक्कत होगी।