मिशन शक्ति के तहत बुधवार को जिले के नौ विकास खंडों में बहू-बेटी सम्मेलन और महिला सशक्तिकरण चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें 236 महिलाओं और बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। एंटी रोमियो टीम और मिशन शक्ति टीम ने ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को उनके अधिकार, सुरक्षा उपाय और शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। महिलाओं को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, मातृ शक्ति सम्बल योजना, निराश्रित महिला पेंशन और मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना समेत विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया।