पीएचसी परसा झकरिया से रविवार की रात में एक एंबुलेंस चोरी हो गई थी, जिसे पुलिस ने 24 घंटे बरामद कर दिया। एंबुलेंस चोरी करने वाला महराजगंज का रहने वाला है। एंबुलेंस को वह महराजगंज बेचने के लिए ले रहा था। सिद्धार्थनगर जनपद के खेसरहा थाना के विशुनपुरवा गांव के पास बरामद किया गया है। एएसपी ने मामले की जानकारी, आरोपी को न्यायालय प्रस्तुत करते हुए जेल भेज दिया है।