जिला अस्पताल के सामने सड़क टूटने से मरीजों और तीमारदारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नालियां जाम होने से लोग काफी परेशानी झेल रहे हैं। लोगों का कहना है कि जिला अस्पताल के सामने बना बड़ा गड्ढा परेशानी का सबसे बड़ा सबब बना है। स्थिति यह है कि इसमें गिरकर तमाम लोग चुटहिल हो जा रहे हैं। यहां पर आने वाला हर व्यक्ति परेशान दिखाई दे रहा है।