बदायूं रोड पर आईटीआई के सामने शुक्रवार सुबह आठ बजे अचानक बाइक पर पीछे बैठी महिला प्रीति (30) उछल कर सड़क गिर गई। इस दौरान पीछे से आ रही डीसीएम महिला को रौंदती हुई सड़क किनारे खंदी में होकर पेड़ में जा घुसी। हादसे में महिला की मौत हाे गई। हादसा देख चालक डीसीएम छोड़ कर मौके से फरार हो गया। परिजनों ने बताया कि महिला अपने पति के साथ बाइक से बिलारी से दुकान के लिए कपड़े खरीदकर अपने गांव लौट रही थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।