खुर्जा गेट बाजार की सब्जी मंडी के पास लगे ट्रांसफार्मर के तारों में स्पार्किंग होने से कूड़े के ढेर ने आग पकड़ ली। थोड़ी ही देर में आग इतनी बढ़ गई कि उसने ट्रांसफार्मर को भी अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने करीब आधा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।