विश्व कैंसर दिवस पर रोटरी क्लब सहारनपुर की ओर से एसडी गर्ल्स कन्या इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नैना मिगलानी ने सर्वाइकल कैंसर के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए छह से 12 साल की किशोरियों को वैक्सीन लगवाना बेहद जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से वैक्सीन लगवाई जा रही है। इसके अलावा उन्होंने पीरियड्स के प्रति भी छात्राओं को जागरूक किया।