फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: संकुल स्तर की दो दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता शुरू, 39 छात्रों ने लिया भाग

Dimple Sirohi Updated Mon, 06 Apr 2026 01:15 PM IST

सहारनपुर में पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय सहारनपुर में हरिद्वार संकुल स्तरीय दो दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को हुआ। यह प्रतियोगिता 6 और 7 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में हरिद्वार संकुल के विभिन्न नवोदय विद्यालयों से आए 25 छात्र और 14 छात्राओं सहित कुल 39 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम का समन्वय एवं संयोजन शारीरिक शिक्षा विभाग से महेंद्री चौधरी और ए.पी. मिश्रा द्वारा किया जा रहा है। विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार गौतम ने प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता से चयनित छात्र 14, 17 और 19 आयु वर्ग में संभाग स्तर की प्रतियोगिता के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय फतेहपुर में भाग लेंगे। विद्यालय की उप प्राचार्या अंजलि ध्यानी ने बताया कि नवोदय विद्यालय समिति छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से अप्रैल माह में सभी नवोदय विद्यालयों में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत जवाहर नवोदय विद्यालय सहारनपुर को शतरंज प्रतियोगिता आयोजित करने की जिम्मेदारी दी गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें