कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को जिले भर में मॉकड्रिल कर ऑक्सीजन प्लांटों की तैयारियों की जांच की। इस दौरान अस्पतालों में ऑक्सीजन सप्लाई, बैकअप व्यवस्था और जेनरेटर की कार्यक्षमता को परखा गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि मॉकड्रिल का उद्देश्य किसी भी आपात स्थिति में ऑक्सीजन की आपूर्ति में कोई बाधा न आए, उसे सुनिश्चित करना है। सभी अस्पतालों को निर्देश दिए गए हैं कि ऑक्सीजन टैंक पूरी क्षमता में भरे रहें और पाइपलाइन की नियमित जांच होती रहे।