मुजफ्फरनगर के थाना खतौली के गांव भैंसी निवासी आयुष पुत्र रविंदर अपनी दादी माया व माता रेखा एवं रिश्तेदार राजीव निवासी चोरावाला थाना काकरोली मुजफ्फरनगर के साथ सुबह करीब 11 बजे सहारनपुर शादी समारोह से होकर लौट रहा था। गांव सुभरी के निकट वह अपनी कार से नियंत्रण खो बैठा। कार सड़क किनारे गड्ढे में होती हुई विद्युत पोल से टकरा गई। विद्युत पोल टूटकर गिर गया। चारों लोग घायल हो गए।