सहारनपुर के टपरी में डकैतों ने एक सर्राफा व्यापारी के घर जमकर तांडव मचाया। रात करीब दो बजे 8 हथियारबंद नकाबपोश डकैतों ने अनिल कुमार नाम के सर्राफा व्यापारी के घर धावा बोला और परिवार को बंधक बनाकर घर में जमकर लूटपाट की। इस दौरान बदमाशों ने परिवार के लोगों के साथ बेरहमी से मारपीट भी की और बंदूक की नोक पर घर से 10 लाख से ज्यादा का कीमती सामान लूटकर फरार हो गए।