फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सई नदी में उतराता मिला युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान

ishwar ashish Updated Wed, 21 Jan 2026 05:50 PM IST

सताँव (रायबरेली)। गुरबख्शगंज थाना क्षेत्र के शिवलहा मजरे कृष्णपुर ताला गाँव के पास कल्लू यादव के खेत के सामने बुधवार को सई नदी मे एक युवक का शव उतराता मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव नदी से बाहर निकलवाया और शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई पहचान नहीं हो सकी। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि शव उन्नाव जनपद की ओर से रायबरेली की ओर बहता दिखा था। पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र 40 साल के आसपास प्रतीत हो रही है। थाना प्रभारी संजय सिंह के मुताबिक मौत पानी मे डूबने से हुई लगती है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें